कोडरमा: सैक्रेड हार्ट स्कूल में टेक्नोवा-आईटी फेस्ट का भव्य समापन: कोडिंग से रचनात्मकता तक
सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित दस दिवसीय टेक्नोवा आई टी फ़ेस्ट 2025-26 का सफल एवं भव्य समापन हुआ। इस आईटी फेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, तार्किक सोच और डिजिटल रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। फेस्ट के दौरान कक्षा 3 से 11 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।