बक्सर: बक्सर ब्लॉक के पास से लग्जरी वाहन से 442 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त
Buxar, Buxar | Oct 16, 2024 बक्सर नगर थाने की पुलिस ने एक लक्जरी वाहन से 442 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना मंगलवार की है. गिरफ्तार युवक पटना का रहने वाला धर्मेंद्र प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9 बजे सूचना मिली कि बक्सर ब्लॉक के पास काला रंग का एक लक्जरी वाहन जा रहा है.