बक्सर: नगर परिषद के पीछे लोहंदी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 12 युवाओं एवं महिलाओं ने मानवता की रक्षा के लिए रक्तदान किया
Buxar, Buxar | Oct 15, 2024 ब्यूटीफुल लाईफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा मंगलवार को नगर के नगर परिषद के पीछे लोहंदी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ नई सोच नई परंपरा के तहत किया गया. मंगलवार को 2:00 बजे अपराह्न में रक्तदान शिविर आयोजित की गई. आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ ही युवतियों ने भी अपनी सहभागिता निभाना शुरू कर दिया है.