बक्सर: जिले में 24 घंटे में चलाए गए रोको-टोको व छापेमारी अभियान में 16 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹32,500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Oct 16, 2024 बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट में 2, दहेज हत्याकांड में 5 शराब के सेवन में 2 शराब बरामदगी में 4 व अन्य मामलों 3 अभियुक्त को जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 32 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 11 वारंट, 109 आचरण प्रमाण पत्र का निष्पादन किया गया।