सहारनपुर में बड़ी नहर में डूबी होंडा सिटी कार का सफल रेस्क्यू, पुलिस और फ़ायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई
सहारनपुर के हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में बुधवार सुबह एक होंडा सिटी कार के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद फायर स्टेशन बेहट रोड से एमडीआरवी टीम मौके पर पहुंची।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर कर्मियों ने तेज बहाव के बीच लाइफ सेफ्टी उपकरणों और एमडीआरवी के विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला।
रेस्क्यू के बाद कार को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। विषम परिस्थितियों में फायर सर्विस के जवानों की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
#Saharanpur #FireRescue #SaharanpurPolice #FireService #RescueOperation #EmergencyResponse #HondaCity