*Thesaharanpurvoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए जनकपुरी पुलिस का जनसंपर्क अभियान, शिवभक्तों को दिए सुरक्षा के अहम सुझाव!!!*
*👉🏾👉🏾थाना प्रभारी नेमचन्द्र सिंह ने कांवड़ शिविरों का किया भ्रमण, बोले— आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता!!*
_श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर की थाना जनकपुरी पुलिस लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी जनकपुरी नेमचन्द्र सिंह ने थाना क्षेत्र में स्थापित विभिन्न कांवड़ शिविरों का भ्रमण कर शिवभक्तों से संवाद स्थापित किया और उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।थाना प्रभारी ने कांवड़ यात्रियों से अपने सामान एवं व्यक्तिगत वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना जांच-परख के विश्वास न करने तथा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल-112 पर सूचना देने की अपील की।उन्होंने कहा कि सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे सेवा में तैनात है। सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए तत्पर है!!!_