पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, अवैध तमंचा व जीवित गौवंश बरामद
सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और एक संदिग्ध गौकश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गन्ने के खेत में गौकशी की तैयारी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, नकदी, मोबाइल फोन तथा एक जीवित गौवंश बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ डकैती, चोरी, गौकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Saharanpur #SaharanpurPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #UPPolice #LawAndOrder #PoliceAction #BreakingNews
Behat, Saharanpur | Aug 4, 2026