डिंडौरी: एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने किया शहपुरा गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिंडौरी जिले के शहपुरा गेहूं उपार्जन केंद्र का शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने गुरुवार दोपहर 2:00 अधिकारियों के साथ केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया और खरीदी एवं गेहूं परिवहन का जायजा लिया। दरअसल शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बातचीत करते हुए केंद्र के सुविधाओं की जानकारी ली और केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।