बेलौनी गांव में विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद का भव्य अभिनंदन।
शेखपुरा जिले के बेलौनी गांव में रविवार के दिन शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी और नव-निर्वाचित विधान पार्षद (MLC) ललन प्रसाद के सम्मान में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक मकेसर राम के नेतृत्व में किया गया, जहां अतिथियों का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद शामिल हुए। मंच पर पहुंचने पर मकेसर राम ने दोनों जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में घाट कोसुंभा प्रखंड सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने अपने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर उम्मीद जताई।
इस मौके पर विधायक रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि बेलौनी सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं MLC ललन प्रसाद ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, सड़क, सिंचाई और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
समारोह में सुनील कुमार, हरि किशोर धारी, ललन कुमार, मनोज राम, मनोज कुमार, अनुपम कुमार, दिलीप राम, डॉ नरसिंघ कुमार,धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Randhir Kumar Soni
Lalan Prasad