प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने वाले 8 आरक्षियों को बर्खास्त किया गया: ASP
प्रतापगढ़ में नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हथियाने वाले 8 आरक्षियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। एएसपी ब्रिज नंदन राय ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि जांच में प्रमाण पत्र कूटरचित पाए गए। 19 जून को इमहे एसपी ने बर्खास्त किया। सभी आरोपी मिर्जापुर के निवासी हैं। ।