सादाबाद: सादाबाद में डीसीएम चालक पर साइकिल सवार को रौंदने और 3 किलोमीटर तक घसीटने का आरोप, बुजुर्ग सुरक्षित
शहाबुद्दीन साइकिल द्वारा सादाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे। मंडी समिति के पास एक डीसीएम कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह साइकिल समेत डीसीएम के नीचे फंस गए। करीब तीन किलोमीटर तक उसके नीचे फंसे रहे। लोगों ने आगे अपने वाहन लगाकर उसे रोका और फंसे हुए शहाबुद्दीन को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सादाबाद ले जाया गया।