गुना: पृथ्वीगंज गांव में शासकीय और मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन #jansamasya
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उमरी के पृथ्वीगंज गांव के लोगों ने 2 दिसंबर दोपहर को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।आरोप है गांव की 7 बीघा सरकारी और मुक्तिधाम की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। आना-जाना बंद कर दिया है। पूरा गांव परेशान है। कलेक्टर ने ज्ञापन पर तत्काल तहसीलदार को जांच ओर कार्यवाही के आदेश दिए। लोगों ने कहा, दबंगो के कब्ज से बहुत परेशान है।