खेत के रास्ते को लेकर विवाद, घर में घुसकर 4 लोगों पर ला.ठियों से ह.मला
मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के खैरा गांव में खेत के रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया।
आरोप है कि करीब 10 लोगों ने घर में घुसकर महेश कुशवाह, उनकी पत्नी सोना देवी, 15 वर्षीय बेटे अजय और 16 वर्षीय भतीजे चंद्रभान पर ला.ठियों से ह.मला कर दिया।
मा.रपीट में चारों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद परिवार की महिलाएं घायलों को थाने लेकर पहुंचीं, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं एसडीओपी नितिन बघेल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा।
#morena #मुरैना #पुलिस