अभ्युदय आश्रम पहुंची अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, बच्चों से भी की मुलाकात।
भूमि पेडनेकर के सहयोग से ही संचालित हो रहा है विमुक्ति जाति के बच्चों का आश्रम।
, मुरैनाः पेडमैन, सोन चिरैया फेम अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अचानक से मुरैना के विमुक्ति जाति के बच्चों के लिए संचालित अभ्युदय आश्रम पहुंची। भूमि इस आश्रम से उस समय संपर्क में आईं, जब वह अपनी फिल्म सोन चिरैया के दौरान मुरैना व धौलपुर में शूटिंग के लिए पहुंची। इस फिल्म में आश्रम की छात्रा खुशिया ने भूमि के साथ काम किया था। तभी से वह आश्रम के बच्चों से मिलने के लिए समय समय पर आती रहती हैं।
मंगलवार को भी भूमि पेडनेकर यहां पहुंची, इस बीच उन्होंने सबसे पहले खुशिया से मुलाकात की। दरअसल प्रशासन ने अभ्युदय आश्रम की शासन से मिलने वाले अनुदान बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद से भूमि पेडनेकर
की मदद से ही इस आश्रम का संचालन होता है। यहां रहने वाले बच्चों की पढ़ाई से लेकर खाने पीने का खर्च वे उठाती हैं। मंगलवार