चिचोली: चिचोली में 3.55 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन हुआ
Chicholi, Betul | Aug 21, 2026 स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जल उपयोगिता प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर चिचोली नगर के वार्ड क्रमांक 15 में 3.55 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन संपन्न हुआ।