राजापुर: चार महीने बाद भी पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना, ग्राम पंचायत भभेट के ग्राम सचिव पर लापरवाही का आरोप
चित्रकूट । राजापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भभेट में पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से ग्राम पंचायत के चक्कर लगा रहा है। आरोप है कि बार-बार अनुरोध और आवश्यक सूचना दिए जाने के बावजूद ग्राम सचिव द्वारा अब तक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया । परेशान होकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी राजापुर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।