भरतपुर के लोखरिहा गांव में आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर सोनू पुत्र रामनारायण की मौत हो गई। सोनू घर के पास स्थित दुकान से बिस्किट लेकर रोड किनारे खड़ा था ,तभी उसे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज शुक्र की दोपहर 3:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।