दमयंती नगर: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 289 वृद्धजनों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
दमोह जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। जिलेभर से पहुंचे 289 वृद्धजनों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य जांच कराई और सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, आरएमओ डॉ. दिवाकर पटेल सहित चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।