फर्रुखाबाद: कमालगंज सीएचसी का एसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, चिकित्सकों को दिए सख्त निर्देश
कमालगंज सीएचसी का एसीएमओ डॉ सर्वेश यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष,प्रसव कक्ष, वार्ड और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। अग्निशमन सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की। और जानकारी ली।