हाथरस: तालाब चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष, सांसद, जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान के तहत लगाया सदस्यता कैंप
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहे पर 12 अक्टूबर शनिवार को भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाया गया। तालाब चौराहे पर लगे सदस्यता कैंप में सैकड़ो लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता ली गई। सदस्यता कैंप के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, सांसद अनूप बाल्मीकि, हाथरस जिला प्रभारी डीपी भारती के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।