हाथरस: गांव दयानतपुर नहर पुल पर मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़कियों पर टिप्पणी करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए शनिवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गांव दयानतपुर नहर पुल पर मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़कियों पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।