#बालाघाट
वृक्ष मित्र अभियान के तहत भजियापार में हुआ पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
जनपद पंचायत क्षेत्र कटंगी अंतर्गत ग्राम भजियापार में 06 अगस्त गुरुवार को ‘वृक्ष मित्र अभियान’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अवलेश पारधी, सरपंच प्रतिनिधि झनक ठाकरे, वन समिति अध्यक्ष संतोष सोनवाने, गोधनलाल पटले, मितेश पटले, चंदनलाल पटले, संतोष पटले, सचिव देवकरण कावरे, जनपद पंचायत से एपीओ शैलेंद्र अडमे, हितेश पिपलेवार, धनेन्द्र पटले तथा विद्यालय परिवार से एस.के. चौकसे, देवेंद्र पंचेश्वर, रविकांत पाठक, भामेश्वरी बिसेन, आभा पटले और संगीता उइके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अवलेश पारधी ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त वर्षा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘वृक्ष मित्र अभियान’ से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध समाज के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया।
#cmmadhyprdesh #JansamparkMP #environment_mp