बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार 25,000 के इनामी को किया गिरफ्तार
पुलिस क्षेत्राधिकार नारायण दत्त मिश्रा ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि 16 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तों में से एक अभियुक्त पुलिस अधीक्षक से फरार हो गया था। जिसके ऊपर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। जिसे मुखबिर खास की सूचना के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।