उधवा: राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली बिल नहीं मिलने पर उपभोक्ता कर सकते है शिकायत, दो मोबाइल नंबर किए गए जारी
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से राजमहल,उधवा,तीनपहाड़,मंगलहाट एवं तालझारी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली बिल नहीं मिल पा रहा है।