#भरतपुर। नदबई नगर पालिका सभागार में सोमवार को पूर्व विदेश मंत्री एवं पद्म विभूषण स्व. कुंवर नटवर सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए विदेश नीति में उनके अभूतपूर्व योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व. नटवर सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक व प्रशासनिक जीवन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया और भारत के वैश्विक संबंधों को मजबूती दी। नदबई क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय राजनीति में रोशन करने वाले इस अनुभवी राजनेता का जीवन जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति पूरी तरह समर्पित रहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया।