टीकमगढ़: टीकमगढ़ ईदगाह में बकरीद की नमाज: हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी, पुलिस रही सक्रिय
आज दिन शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे बकरा ईद का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाह और मस्जिदों में अलग अलग समय पर नमाज अदा की गई। हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के साथ त्यौहार मनाया गया। नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन शांति और समृद्धि की दुआएं मांगी गईं।