मिर्ज़ापुर: गड़गेड़ी गांव में बेलन के हमले से चचेरी सास की मौत के मामले में पुलिस ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
चिल्ह थाना क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव में आपसी विवाद के दौरान बेलन से हमला करने पर गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो जाने पर पुलिस ने गैर इरादतन का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अभियुक्त सीमा देवी इसी थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव की रहने वाली है।