मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के जिगना बारी गांव में महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताते चले कि सोमवार की भोर में लगभग 5:00 बजे जिगना थाना क्षेत्र के जिगना बारी गांव निवासी सभाजीत सिंह की पत्नी शिव कुमारी। घर से लगभग 500 मीटर दूर पंपिंग सेट के कमरे में। पाइप की लगी बडेर में साड़ी का फंदा गले में बांधकर झूल गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।