मिर्ज़ापुर: जिला पंचायत के परिवार वालों को धमकाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, धोबी समाज ने एसपी को सौंपा पत्र
जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया के परिवार वालों को धमकाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे धोबी समाज ने एसपी और डीएम को पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपकर धोबी समाज ने मांग किया कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। वाराणसी जनपद के चोलापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।