मिर्ज़ापुर: दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में बाइक चालक का दाहिना पैर हुआ फ्रैक्चर
मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा इंटर कालेज के सामने तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। मड़िहान के कासुपुर गांव निवासी शहमद पुत्र वसीर दवा लेने के लिए बाइक से निकले थे, घर लौटने के दौरान हादसा हो गया।