सरकार ईस समाज को अनदेखी किया तो पलट जाएगा, मुजफ्फरपुर में अग्रसेन एवं अग्रहरि महोत्सव का भव्य आयोजन... शहर में रविवार को अग्रसेन एवं अग्रहरि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, अग्रहरि वैश्य समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी लाल, जिला अग्रहरि वैश्य समाज के अध्यक्ष रमेश प्रसाद अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता समेत समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
महोत्सव के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता, सामाजिक सहयोग और समाज के विकास को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर बिट्टू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, छेदी गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, लालबाबू गुप्ता, अमोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, चंदन गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजा गुप्ता, प्रकाश लाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, रवि गुप्ता, कृष्णमोहन गुप्ता, सुबोध गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजू गुप्ता एवं मुन्ना गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि अग्रसेन एवं अग्रहरि महोत्सव का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना तथा सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। #news #Muzaffarpur #bihar #agrasen #agrahri #mahotsav #chamberofcommerce #government #BJPBihar #BJP4IND #todaynews #BiharNews
Musahri, Muzaffarpur | Sep 20, 2026