सनातन सेवार्थ ने की श्री गणेश की महाआरती
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई गणेश महाआरती
गरीबनाथ मंदिर के निकट महाराष्ट्र नवयुवक समिति के द्वारा गणेश महोत्सव में सनातन सेवार्थ बिहार ने श्री गणेश की महाआरती की।
आचार्य डाॅ चंदन उपाध्याय ने भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ षोडशोपचार पूजन करा कर एवं भोग लगाकर महाआरती कराया।तदोपरांत महाप्रसाद का वितरण हुआ।
सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि हर वर्ष गणेश जी की मूर्ती बैठती है और संस्था की ओर से हर वर्ष पूजन-महाआरती की जाती है क्योकि बिना श्री गणेश के कोई भी अनुष्ठान,पुजा,जप,तप,यज्ञ संभव ही नही है साथ ही लोगो के विघ्न,बाधा,क्लेश को यें हरते है। मंगलकर्ता से कामना है कि इनकी कृपा और आशीर्वाद मुजफ्फरपुरवासी और बिहारवासियों पर कृपा और आशीर्वाद बनी रहें इसी कामना से आराधना की गयी।
इस दौरान स्वर्णकार संघ के महामंत्री मंजीत कुमार,पंडित राकेश तिवारी,मनीष सोनी,वरूण पांडे,साकेत शुभम, प्रिंसू मोदी,पवन महतो,सन्नी कुमार, चंद्रकांत सालूखे,वैभव सालूखे, सचिन,चंद्रकांत पाठरे,शरद कदम,अन्ना माने,कोमल,सौरभ,योगेन्द्र प्रसाद,दीपक पोद्दार सहित सैकङो भक्त मौजूद रहें।
बाइट - प्रभात मालाकार,संरक्षक सनातन सेवार्थ बिहार