लखीसराय। 33वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के नया बाजार स्थित के आर.के. हाई स्कूल मैदान परिसर में विकास मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 1:05 पर फीता काटकर एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर किया।