शाहबाद: कैथा गौटिया गांव निवासी एक महिला ने नाती के अपहरण का दबंगों पर लगाया आरोप, पीड़िता ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
ग्राम कैथा गौटिया निवासी महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दबंगों पर अपने नाती का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता खरगा देवी पत्नी राम विलास के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका नाती दीपचंद उसके पास ही रहता है और कुछ नामजद व अज्ञात लोग घर में घुसकर उसके नाती को ले गए है। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर उसके व उसकी बहु के साथ दबंगों ने मारपीट भी की है।