शाहबाद: ककरघटा में पुत्र ने अपनी मां को मारपीट कर किया घायल, मां ने कोतवाली में दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरघटा में एक पुत्र ने अपनी मां को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरघटा निवासी गयादेवी पत्नी सियाराम ने बताया कि उसके पुत्र बुद्धा ने मामूली विवाद को लेकर गाली गलौज कर डंडे से पीटा है। जिससे उसके पैर में काफी चोटें आईं हैं।