शाहबाद: छुट्टा गोवंशों से परेशान भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
छुट्टा गोवंशों से तंग आकर भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह की अगुवाई में दस सूत्रीय एक ज्ञापन तहसीलदार नरेंद्र यादव को सौंपा गया।