शाहबाद: वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को शाहबाद में समाजसेवी आदित्य शुक्ला और राजीव नयन दीक्षित ने बताया जनहित का बजट
केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश किया गया है। समाजसेवी आदित्य शुक्ला और राजीव नयन दीक्षित ने इसे आम जनता के हित का बजट बताते हुए कहा कि सरकार ने व्यापारियों को भी राहत देते हुए ₹7 लाख के कारोबार को टैक्स से राहत प्रदान की है। लोगों का मानना है कि बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।