शाहबाद: मुरीदापुर गांव के पास बाइक से गिरकर महिला जख्मी, डाक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजनों ने कहा हुआ हार्टअटैक
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरीदापुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक से महिला नीचे गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में महिला को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को हार्ट अटैक बताकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिया।