शाहबाद: बिलहरी गांव में भतीजी ने चाची के सिर पर डंडा मार कर किया घायल, कोतवाली में दी गई तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में भतीजी ने पेड़ों के विवाद में अपनी चाची के सिर पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। बिलहरी निवासी पीड़िता सुनीता पत्नी अरविंद दीक्षित ने बताया कि उसका जेठ से लिपटिस के पेड़ों को लेकर मामूली विवाद था इसी बात पर रुचि पुत्री दीपू ने उसे डंडे से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।