🎶 चौपाल की वादियों से निकलकर अपनी आवाज़ से पहचान बना रहे युवा पहाड़ी गायक अमित शर्मा, अब नए अंदाज़ में! ❤️🎤
शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र की खगना पंचायत के गांव खगना से संबंध रखने वाले युवा गायक एवं कलाकार अमित शर्मा अपनी गायकी और संगीत के दम पर पहाड़ी संगीत जगत में अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं।
अमित शर्मा इससे पहले अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर 'सरगम 2024', 'धड़कन' और 'मेरी चाहत Vol. 2.0' जैसे गीतों से दर्शकों और संगीत प्रेमियों का खूब प्यार बटोर चुके हैं। उनके इन गीतों को श्रोताओं ने सराहा है और अब वह एक बार फिर अपने नए अंदाज़ के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार हैं।
अमित शर्मा का सपना केवल गायकी तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि वह हिमाचल की समृद्ध पहाड़ी संस्कृति, लोक संगीत और परंपराओं को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं।
चौपाल की मिट्टी से जुड़े इस युवा कलाकार का यह जज्बा निश्चित रूप से क्षेत्र की नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए ऐसे ही हौसले और जुनून की जरूरत है।
न्यूज टुडे हिमाचल की ओर से युवा कलाकार अमित शर्मा को उज्ज्वल भविष्य और नई संगीत यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️🙏🏻
🎵 पहाड़ की आवाज़, पहाड़ की पहचान!
#AmitSharma #Chopal #Khagna #HimachaliSinger #PahariMusic #HimachalCulture #NewTalent #NewsTodayHimachal