खरखौदा: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खरखौदा की तमन्ना ने जीता पदक, प्रताप स्कूल में हुआ स्वागत
चेन्नई में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खरखोदा की खिलाड़ी तमन्ना ने शॉट पुट गेम में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। रविवार को तमन्ना का प्रताप स्कूल में पहुंचने पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी, ओमप्रकाश दहिया, प्रिंसिपल दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर सुबोध दहिया, एथलेटिक्स कोच प्रवीण व तमन्ना के पिताजी विनोद ने जोरदार स्वागत किया।