स्थान: सभागार, सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को JOSH (Joint Squad For Health) के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर मुजफ्फरपुर में जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सदर अस्पताल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से प्रसारित भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन, DIO, CDO, DVDO, DPM, WHO Consultant सहित My Bharat Volunteers, NCC कैडेट्स, TB विजेता (TB Survivors), सहयोगी Development Partners की टीम एवं NTEP जिला टीम के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों ने National Launch of JOSH के लाइव प्रसारण में शामिल होकर टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता, जन-जागरूकता एवं विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास, युवाओं एवं समुदाय की भागीदारी तथा स्वास्थ्य विभाग एवं विकास सहयोगी संस्थाओं के समन्वय के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ तथा सभी संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से टीबी मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी एवं जन-आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 8, 2026