लालबर्रा: औल्याकन्हार व लालबर्रा में 'आरोह 2026' जारी, खेल कौशल के साथ युवा व्यक्तित्व भी निखार रहे
लालबर्रा। मध्यप्रदेश शासन के जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह 2026" का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के कुशल निर्देशन में आयोजित यह शिविर उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा एवं औल्याकन्हार फिजिकल क्लब (एपीसी) के मैदान पर आगामी 30 जून