बड़वानी: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, थाना प्रभारी ने दी जानकारी, रोजाना गश्त सहित बनाए गए पॉइंट
बड़वानी आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली पुलिस सतर्क है वहीं संध्याकालीन गश्त करने सहित पुलिस द्वारा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण भी किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस विषय को लेकर बड़वानी थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया है कि पुलिस लगातार शहर और कस्बा क्षेत्र में निगाहें बनाए हुए हैं।