तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र के कबडियन पुरवा में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। हवा तेज चलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। और मोल्हे पुत्र गनी व कय्यूम पुत्र मोल्हे का फूस का मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। सूचना राजस्व को दे दिया गया हैं।