अशोक नगर: कलेक्टर से मिले सहायक निदेशक जनगणना संभाग प्रभारी, प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य हुआ पूर्ण
अशोकनगर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय से शुक्रवार को शाम 6 बजे कलेक्टर कक्ष में सहायक निदेशक जनगणना संभाग प्रभारी श्रीमती प्रेमा नायर ने जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण में मकान सूचीकरण जनगणना के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।