तोकापाल: विश्व रक्तदान दिवस पर 241 बस्तरिया बटालियन के वीर जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, 24 कार्मिकों ने किया रक्तदान
Tokapal, Bastar | Jun 14, 2026 विश्व रक्तदान दिवस के पावन अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय में एक गौरवशाली और प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय और पुनीत कार्य में डिमरापाल स्थित स्व० बालीराम कश्यप मेमोरियल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।