बहराइच मेडिकल कॉलेज के महिला गेट के सामने किरन मेडिकल स्टोर में अचानक लगी भीषण आग
जांबाज जब दरोगा ने अपनी जान पर खेलकर मेडिकल स्टोर में लगी आग पर पाया काबू
बहराइच में खाकी का एक ऐसा जांबाज चेहरा सामने आया है, जिसने साबित कर दिया कि खाकी के लिए जनता की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं।
बहराइच मेडिकल कॉलेज के महिला गेट के सामने किरन मेडिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। लपटें तेजी से उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले सकती थी, लेकिन तभी मौके पर मौजूद दरोगा ने अदम्य साहस का परिचय दिया।
दरोगा ने बिना अपनी जान की परवाह किए, जलते हुए मेडिकल स्टोर के अंदर घुस गए और तुरंत आग बुझाने में जुट गए।
दरोगा की इस सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।