बहराइच: फखरपुर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जहां फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज बाजार स्थित ईदगाह के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना फखरपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान सौगहना और कोठवल गांव के निवासियों के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।