बांसगांव: गगहा इलाके के गोबरहिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल 2 लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
महाकुंभ से स्नान करने के बाद वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन रविवार की भोर में गगहा इलाके के गोबरहिया मोड़ के पास खड़ी ट्रक में टक्कर हो गया। टक्कर होने से वैन के चालक समेत वैन में सवार कुल चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।